जिम्मेदार अधिकारी हो जाएं खबरदार, अब बख्शने के मूड में नहीं हैं सीएम मोहन, तैयार है प्लान
Monday, Mar 23, 2026-06:16 PM (IST)
(भोपाल): मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने जनता के हित को लेकर मोर्चा संभाल लिया है। वो जनता की समस्याओं पर ढिलाई और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और अफसरों के खिलाफ एक्शन मोड में आ गए हैं। इसी की एक झलक कल देखने को मिली थी जब गुना एसपी अंकित सोनी और कलेक्टर सीधी स्वरोचिष सोमवंशी पर गाज गिरी थी।
सीएम ने साफ किया- मध्यप्रदेश में अब लापरवाही पर कोई समझौता नहीं
मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने बड़ा एक्शन लेते हुए दो अधिकारियों को तत्काल हटाकर ये संदेश दिया है कि जनता हितों से समझौता नहीं होने दिया जाएगा। सरकार जवाबदेही को लेकर सख्त है और इसके लिए खुद मुख्यमंत्री एक्शन मोड में आ गए हैं। प्रशासनिक व्यवस्था में उर्जा भरने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव लगातार सख्त फैसले ले रहे हैं। सीएम साफ संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि जनता से जुड़े मुद्दों पर देरी करने वाले अफसरों के खिलाफ अब सीधे कार्रवाई होगी।
मैदानी कार्रवाई में शिकायत आती है तो अफसरों को वल्लभ भवन बैठाना उचित
सीएम मोहन यादव ने साफ किया है कि जो अधिकारी जहाँ काम कर रहे हैं उनको जबाबदारी के साथ काम करना चाहिए। जवाबदेही अधिकारियों की नियुक्ति के साथ ही होती हैं । ऐसे में अगर मैदानी कार्रवाई में शिकायतें प्राप्त होती हैं तो उनको फिर मैदान में रहने के बजाय वल्लभ भवन में बैठाना ही ज्यादा अच्छा है। समीक्षा के दौरान सीएम मोहन ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के कामकाज पर असंतोष जाहिर किया था।
अधिकारी अपना दायित्व समझें,कोताही बरतना छोड़ दें-सीएम
सीएम मोहन के सख्त रुख और कड़े फैसलों से प्रतीत हो रहा है कि मोहन अब जनका के हितों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त काम करने वाले हैं। अफसरों को समझ जाना चाहिए कि उन्हें अपनी डयूटी के प्रति जबावदेही और जिम्मेदारी तय करने की जरुरत है। लिहाजा संदेश साफ है कि शिकायतों पर कार्रवाई होगी और अब सीएम हल्का में नहीं लेने वाले हैं।

