लाडली बहनों हो जाएं तैयार! बस कुछ घंटों बाद खातों में आएंगे इतने रुपये, जानें पूरी डिटेल

Thursday, Mar 12, 2026-12:11 PM (IST)

भोपाल: Ladli Behna Yojana की लाभार्थी महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मार्च महीने की 34वीं किस्त अब जारी होने जा रही है। Mohan Yadav 13 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे ग्वालियर से सिंगल क्लिक के जरिए करोड़ों महिलाओं के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे।

सरकार इस बार करीब 1.28 करोड़ पात्र महिलाओं के खातों में 1500-1500 रुपए भेजेगी। इसके लिए राज्य सरकार लगभग 1920 करोड़ रुपए की राशि एक साथ ट्रांसफर करेगी। लंबे समय से इस किस्त का इंतजार कर रहीं लाडली बहनों को कल इसका सीधा लाभ मिलने वाला है।

कब आती है योजना की किस्त

शुरुआत में योजना की राशि हर महीने 5 से 7 तारीख के बीच भेजी जाती थी। बाद में इसे 5 से 10 तारीख के बीच ट्रांसफर किया जाने लगा। पिछले कुछ महीनों से सरकार 10 से 15 तारीख के बीच किस्त जारी कर रही है। इसी क्रम में इस बार मार्च की किस्त 13 मार्च को जारी होगी।

ऐसे चेक करें खाते में पैसा आया या नहीं

किस्त जारी होने के बाद महिलाओं को आमतौर पर मोबाइल पर SMS नोटिफिकेशन मिल जाता है। इसके अलावा लाभार्थी इन तरीकों से भी जानकारी ले सकती हैं—

योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर

नजदीकी MP Online कियोस्क सेंटर पर

बैंक जाकर पासबुक अपडेट करवाकर

इन महिलाओं का नाम हो सकता है लिस्ट से बाहर

सरकार के नियमों के अनुसार यदि किसी महिला की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो गई है, तो सिस्टम स्वतः ही उसका नाम योजना की पात्र सूची से हटा देता है। ऐसे में मार्च 2026 से उन्हें योजना की राशि नहीं मिल पाएगी। कुल मिलाकर, 13 मार्च को लाखों परिवारों के खातों में सीधे आर्थिक मदद पहुंचने वाली है, जिससे महिलाओं को घर खर्च और जरूरतों में राहत मिलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News