मोहन सरकार ने फिर उठाया 6300 करोड़ का कर्जा, लाडली बहनों और महंगाई भत्ते का करेगी सरकार भुगतान, इतनी पहुंची कर्ज लिमिट
Tuesday, Mar 03, 2026-08:39 PM (IST)
(भोपाल): मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश के कर्मचारियों और लाडली बहनों के लिए पैसे का प्रबंध करने के लिए कर्ज लिया है। MP सरकार ने बाजार से 6300 करोड़ का कर्ज उठाया है। जी हां मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने एक बार फिर बाजार से 6300 करोड़ रूपये का कर्ज उठाया है।
जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने भुगतान करने के लिए एक बार फिर से कर्ज लिया है। सरकार सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और लाड़ली बहना योजना हितग्राहियों को भुगतान करने के लिए बाजार से 6300 करोड़ रूपये का कर्ज लिया है।
आपको बता देते हैं कि इस कर्जे को चार हिस्सों में बांटा गया है। वहीं इस कर्ज के बाद चालू वित्तीय वर्ष में कर्ज की लिमिट 79100 करोड़ रूपये तक पहुंच गई है। जाहिर है प्रदेश सरकार पर लगातार कर्ज बढ़ता जा रहा है। सरकार अपनी देनदारियों की पूर्ति के लिए लगातार कर्ज ले रही है।
वहीं फरवरी महीने में मोहन सरकार ने कर्ज लिया था। लेकिन चौथे हफ्ते को छोड़कर सरकार ने होली पर कर्ज उठाया है। सरकार की सिक्योरिटी की नीलामी के बाद कर्ज लिया गया है। 17 फरवरी 2026 को लिए गए कर्ज के बाद चालू वित्तीय वर्ष में सरकार का कुल आंकड़ा 72900 करोड़ तक पहुंच गया है।
वहीं वित्त विभाग की नोटिफिकेशन के मुताबिक, कर्ज में पहला लोन 1800 करोड़ रूपये का है। जिसका भुगतान सरकार 9 साल में छमाही ब्याज के जरिए करेगी, तो वहीं दूसरा कर्ज 13 साल के लिए 1600 करोड़ रूपये का है, जबकि तीसरा कर्ज 1600 करोड़ रूपये है। ये कर्ज 15 साल के लिए लिया गया है। चौथे कर्ज 1600 करोड़ रूपये है, जो 23 साल के लिए लिया गया है। इस तरह अगर देखें तो कर्ज की कुल राशि 6300 करोड़ रूपये हो गई है।

