मोहन ने लगाए किसानों के मजे, बजट में किसानों को19 हजार करोड़ की माफी, कृषि के लिए करोड़ों का प्रावधान

Wednesday, Feb 18, 2026-04:43 PM (IST)

(भोपाल):  प्रदेश की मोहन सरकार ने आज अपना वित्तिय वर्ष 2026 -27 का बजट पेश कर दिया है। इस बजट कई ऐलान और राहते देने की बात कही गई है। वित्त मंत्री जगदेश देवड़ा ने बजट को युवा महिला और किसानों के हित में बताया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने राज्य का 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है।

राज्य सरकार ने बजट को बताया GYANII बजट

सीएम मोहन यादव की सरकार का तीसरा बजट है । राज्य सरकार ने इसे GYANII बजट कह रही है जिसमें G से गरीब, Y से युवा, A से अन्नदाता, N से नारी, I से इंफ्रास्ट्रक्चर और I इंडस्ट्रियलाइजेशन इंगित करता है। मतलब कि ये इन वर्गों को समर्पित बजट है।

बजट में कृषि, किसान के लिए कुल 1.15 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने किसानों को बड़ी सौगात और राहत देते हुए बिजली बिल राहत के रूप में 2 योजनाओं में 19 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।  आपको बता दें कि  बजट में कृषि और किसानों के लिए कुल 1.15 लाख करोड़ रुपए का अच्छा खासा प्रावधान है। आपको बता दें कि अपने करीब डेढ़ घंटे के  बजट भाषण में  वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने किसानों के लिए बहुत सी  घोषणाएं कीं हैं

किसान उत्थान के लिए बहुत सी योजनाएं

जगदीश देवड़ा ने कहा कि सरकार जैविक एवं प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन दे रही है। किसानों के लिए मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि और शून्य ब्याज पर कर्ज जैसी आर्थिक समर्थन की योजनाएं भी हैं। कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए सिंचाई सबसे बड़ी जरुरत है। सिंचाई के लिए ऊर्जा की निर्माण आपूर्ति के सुधार करने के लिए प्रधानमंत्री कृषक सूर्यमित्र योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में रुपए 3000 करोड़ की लागत से 1 लाख सोलर सिंचाई पंप किसानों के दिए जाएंगे।

अटल कृषि ज्योति योजना में किसानों के लिए 13914 करोड़ रुपए सब्सिडी

राज्य के बजट में किसानों को बिजली बिलों में खासी राशि माफ करने का प्रावधान किया गया है। इसके अंतर्गत अटल कृषि ज्योति योजना में किसानों के लिए 13914 करोड़ रुपए की सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही  अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के 5 एचपी पंपों के लिए निःशुल्क बिजली देने के लिए 5276 करोड़ रुपए की सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। जो एक बड़ी सौगात होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News