किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: इन फसलों पर मिलेगा बोनस, CM मोहन ने दी योजना की जानकारी
Friday, Feb 06, 2026-05:07 PM (IST)
भोपाल : मध्यप्रदेश में देसी अनाज के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार जल्द ही बोनस देने की योजना बनाने जा रही है। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में दलहन फसलों का रकबा और उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार नई प्रोत्साहन नीति पर काम कर रही है। इसके तहत मसूर और उड़द की खेती करने वाले किसानों को बोनस दिया जाएगा, ताकि किसान इन फसलों की ओर अधिक आकर्षित हों।
सीएम मोहन यादव ने बताया कि सरकार की मंशा किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ प्रदेश को दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की है। आने वाले समय में इस योजना को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। सरकार के इस ऐलान को किसानों के लिए बड़ी राहत और प्रोत्साहन के रूप में देखा जा रहा है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां दलहन की खेती की संभावनाएं अधिक हैं।
सीएम ने सोशल मीडिया पर एक्स पोस्ट के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि मसूर और उड़द के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार जल्द ही बोनस देने की योजना बनाने जा रही है। ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन द्वारा आज इंदौर में "GrainEx India" के उद्घाटन समारोह में सहभागिता की। मध्यप्रदेश, देश का फूड बास्केट बन रहा है। खाद्यान्न उत्पादन में राज्य दूसरे स्थान पर है। कृषि क्षेत्र में जीडीपी 39% है। एग्रीकल्चर सेक्टर में विकास दर 16% से अधिक है। गेहूं, चना, मसूर, सोयाबीन तिलहन में भी हम देश में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। हमने दूध और दलहन के उत्पादन को भी बढ़ावा दे रहे हैं।

