Punjab Kesari MP ads

CM किसान कल्याण योजना को लेकर खुशखबरी,अबकी बार एक साथ आ रहे क्या 4 हजार,जाने कब पहुंचेगे

Thursday, Mar 26, 2026-06:07 PM (IST)

(भोपाल): मध्य प्रदेश के अन्नदाताओं को  खुशखबरी मिलने वाली है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (CM Kisan Kalyan Yojana) के तहत प्रदेश सरकार जल्द ही किसानों के बैंक खातों में पैसे डालनी वाली है।  अगली किस्त के पैसे ट्रांसफर करने की तारीख नजदीक आ गई है। जो जानकारी आ रही है उसके मुताबिक राज्य सरकार मार्च के अंतिम हफ्ते या अप्रैल के पहले सप्ताह  में किसानों के खातों में राशि अंतरित कर सकती है।

वही इस बार डबल खुशी मिल सकती है, दरअसल ऐसी जानकारी मिल रही है कि सरकार इस बार 14वीं और 15वीं किस्त एक साथ जारी कर सकती है। इससे किसानों को दोहरा फायदा होने की उम्मीद है।

अगर सरकार अपनी इस योजना पर काम करती है तो  पात्र किसानों को सीधे ₹4,000 का लाभ मिल सकता है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन इसको लेकर आसार बन रहे हैं।

वैसे कब कब  तक खातों में आ सकती है 14वीं किस्त?

जो जानकारी सामने है उसके मुताबिक मध्य प्रदेश के करीब लाखों किसानों के खातों में 14वीं किस्त मार्च के आखिरी हफ्ते या अप्रैल के पहले हफ्ते आ सकती है।

वैसे अक्सर  मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत साल में दो-दो हजार रुपये की किस्तें दी जाती हैं,  लेकिन खेती की बढ़ती लागत और किसानों को आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से, कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार इस बार दो किस्तों का भुगतान एक साथ करेगी।

इन किसानों को नहीं मिलेगा इसका लाभ?

अगर आप इस योजना के पात्र हैं, तो भी कुछ तकनीकी कमियों के कारण आपकी किस्त रुक सकती है-

e-KYC प्रक्रिया- जिन किसानों ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं की है, उनका भुगतान अटक जाएगा।

भूमि सत्यापन - यदि आपके जमीन के दस्तावेजों का सत्यापन (Verification) पूरा नहीं हुआ है, तो भी राशि नहीं मिलेगी।

जिन किसानों के नाम 'पीएम किसान सम्मान निधि' की केंद्रीय सूची से हटा दिए गए हैं, उन्हें इस राज्य स्तरीय योजना का लाभ भी नहीं मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News