किसानों की हो गई बल्ले-बल्ले ! PM मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त, खातों में आए 2-2 हजार रुपए
Friday, Mar 13, 2026-06:59 PM (IST)
एमपी डेस्क: मध्य प्रदेश समेत देश के करोड़ों किसानों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। आज 13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 22वीं किस्त के रुप में 18,640 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित की कर दी है। इसके तहत देश भर के 9.32 करोड़ से अधिक पात्र किसान परिवारों के बैंक खातों में डीबीटी (DBT) के जरिए 2,000 रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है। इनमें मध्य प्रदेश के किसान भी शामिल है।
"अन्नदाताओं के हित में संकल्पित मोदी सरकार"
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) March 13, 2026
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने आज देशभर के 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 22वीं किस्त के रूप में ₹18,640 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित की। #PMKISAN pic.twitter.com/Fz8S99S6Ij
सरकार ने इस किस्त के लिए लगभग 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की है, जिससे किसानों को खेती की तैयारियों में बड़ी मदद मिलेगी। बता दें कि हर साल किसानों को इस योजना के तहत कुल 6000 रुपये दिए जाते हैं, जो तीन अलग-अलग किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजे जाते हैं।
अपना स्टेटस चैक करें
- ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर Farmers Corner का विकल्प ढूंढें।
- यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा. अगर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है, तो आप Know Your Registration No पर क्लिक करके उसे प्राप्त कर सकते हैं।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसे डाले कर क्लिक करे।
- फिर Get Data' पर क्लिक करें। इसके साथ ही आपको तुरंत पता चल जाएगा कि आपके खाते में किस्त आई है या नहीं।

