कृषि कैबिनेट में किसानों की हो गए बल्ले-बल्ले, 27 हजार करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, किसान हित में बड़े निर्णय

Monday, Mar 02, 2026-03:59 PM (IST)

(बड़वानी): सीएम मोहन यादव ने बड़वानी में आयोजित कृषि कैबिनेट में कई बड़े फैसले किए हैं। जिले में पहली बार आयोजित इस कैबिनेट में किसानों के साथ ही कई वर्गों को राहत दी गई है। इस दौरान 6 विभागों की 16 योजनाओं को मंजूरी मिली है और अलग-अलग निर्णय लिए हैं। कुल मिलाकर मोहन सरकार 27 746 करोड़ सरकार वहन करेगी। मोहन यादव ने किसानो के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई है।

हर विभाग को दी गई मोहन सरकार की ओर से सौगात

मोहन यादव ने कहा कि कृषि कल्याण किसान विभाग में 3,500 करोड़ की राशि खर्च होगी, उद्यानिक एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग 4264 करोड़ की राशि खर्च होगी, पशुपालन और डेयरी विकास विभाग की 4 योजनाओं में  9508 करोड़ की राशि खर्च होगी तो वहीं मछुआ कल्याण की दो योजनाओं में 218.50 करोड़ राशि सरकार वहन करेगी। इसी तरह से  सहकारिता विभाग की 4 अलग-अलग योजनाओं  में भी 8186 करोड़ का खर्च किया जाएगा । तो जाहिर है कि सरकार ने किसानों के लिए काफी घोषणा की है और किसानों को किसी तरह की कमी नहीं रखेगी।

'किसान कल्याण' के लिए समर्पित वर्ष 2026-सीएम मोहन

सीएम मोहन यादव ने कहा कि 'किसान कल्याण' के लिए समर्पित वर्ष 2026 में किसानों की समृद्धि एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य और नवाचार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब प्रदेश में पहली 'कृषि कैबिनेट' में किसानों के लिए फैसले लिए गए है।  बैठक में किसान हित समेत प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े प्रमुख विषयों पर चर्चा के साथ सरकार आगे बढ़ी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News