CM के सीधी दौरे ने मचाया हड़कंप,कलेक्टर, SP से लेकर कई अफसरों पर तगड़ी स्ट्राइक,कहर कार्रवाई
Sunday, Mar 22, 2026-07:48 PM (IST)
सीधी (सूरज शुक्ला): मध्यप्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने सीधी के औचक दौरे पर पहुंचकर जिले में हड़कंप मचा दिया। मोहन यादव का पनवार हवाई पट्टी पर स्थानीय विधायक रीति पाठक, सांसद राजेश मिश्रा, सिहावल विधायक विश्वामित्र सहित जिले के नेताओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस पहुंचकर कार्यकर्ताओं से बंद कमरे की बात, इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिले की व्यवस्था पर अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की है और परिणाम को लेकर चेताया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री के औचक के बाद प्रशासनिक ढांचे की पोल खुल गई जहा लाचार व्यवस्था और आवेदन ले पहुंचे पीड़ितों से मिली शिकायत के बाद वो नाराज हुए। जनसमस्याओं को लेकर कई सारी अलग-अलग प्रकार की शिकायतें सीएम को प्राप्त हुई।
अधिकारियों पर गिरी गाज
सीधी जिले के आकस्मिक भ्रमण के दौरान आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों से प्राप्त शिकायतों तथा जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों की गतिविधियों की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक पीएस धनवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए, वहीं सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी को भी पद से हटाने के निर्देश दिए हैं।
सीएम मोहन ने कहा कि जो अधिकारी जहाँ काम कर रहे हैं उनको जबाबदारी के साथ काम करना चाहिए, जबाबदारी उनके नियुक्ति के साथ होती हैं । ऐसे में अगर मैदानी कार्रवाई में शिकायतें प्राप्त होती हैं तो उनको फिर मैदान में रहने के बजाय उनको वल्लभ भवन में बैठाना ही ज्यादा अच्छा है। लिहाजा सीएम मोहन के इस एक्शन के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

