फिर कर्जा लेने जा रही है मोहन सरकार,अब लेगी 5200 करोड़ रुपया, एक वित्तीय वर्ष का ऋण पहुंचा 62 300 करोड़

Tuesday, Feb 03, 2026-07:03 PM (IST)

(भोपाल) : मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार एक बार फिर लोन लेने जा रही है। इस बार प्रदेश की बीजेपी सरकार  5200 करोड़ का कर्ज लेने जा रही है। आपको बता दें कि मोहन सरकार साल 2026 में दूसरी बार ऋण लेने जा रही है। गौर करने वाली बात है कि चालू वित्तीय वर्ष में कर्ज 57,100 करोड़ लिया जा चुका हैं। इस नए कर्ज के साथ ही चालू वित वर्ष में कुल कर्जा  62,300 करोड़ रुपए का हो जाएगा। जो काफी भारी भरकम ऋण है।

मोहन सरकार लेने जा रही 5200 करोड़ रुपये का कर्जा

मोहन सरकार को ये दूसरा बार का कर्ज 7 फरवरी को मिलेगा। इसके तहत पहली किस्त 1200 करोड़ रुपए 7 साल के लिए है और  ब्याज समेत भुगतान की तारीख 4 फरवरी 2033 है। जबकि 2000 करोड़ का कर्ज 17 साल के लिए लिया जाएगा जो 4 फरवरी 2043 तक के लिए होगा। वहीं  तीसरी किस्त 2000 करोड़ रुपए 22 साल की अवधि में लिए होगी।

एक चालू वित्तिय वर्ष में हो गया 62,300 करोड़ का कर्ज

गौर करने वाली बात है कि  प्रदेश सरकार ने  इस चालू वित्त वर्ष में 57,100 करोड़ का कर्ज ले चुकी है। अब 5200 करोड़ का कर्ज लेने के बाद यह आंकड़ा 62,300 करोड़ रुपए तक  पहुंच जाएगा।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में सरकार ने  07 मई 2025 को 5000 करोड़ रुपए कर्ज से ऋण लेना शुरु किया था जो सिलसिला लगातार जारी ही रहा। मई के बाद जून और जुलाई में तो 2 बार कर्जा लिया गया। फिर अगस्त में भी 2 बार और सितंबर में तो तीन बार ऋण लिया गया। ये सिलसिला 30 दिसंबर 2025 तक जारी रहा। नए साल की शुरुआत के साथ ही 7 जनवरी 2026 को 4000 करोड़ रुपए कर्ज लिया और अब सरकार 5200 करोड़ का कर्जा फिर सरकार लेने जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh sharma

Related News