Punjab Kesari MP ads

सीएम डॉ. मोहन यादव ने UPSC चयनित युवाओं को दिया मंत्र: ''अफसर बनकर ठहरना नहीं, आगे बढ़ना है''

Monday, Mar 23, 2026-02:37 PM (IST)

भोपाल: भोपाल में आयोजित ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने UPSC-2025 में चयनित अभ्यर्थियों से संवाद कर उन्हें जिम्मेदारी और निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

PunjabKesari, UPSC 2025 toppers, Mohan Yadav speech, Bhopal news, UPSC success story, MP youth inspiration, civil services India, UPSC motivation, government event MP

राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में चयनित युवाओं का सम्मान किया गया और उनकी सफलता की कहानियां साझा की गईं। मुख्यमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के साथ जिम्मेदारी भी आती है और उन्हें अधिकारी बनने के बाद ठहराव नहीं, बल्कि निरंतर प्रगति की ओर बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के युवा आज देश और दुनिया में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं और यह प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। सीएम ने कहा कि लोकतंत्र की खूबसूरती यह है कि सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाला व्यक्ति भी ऊंचे पदों तक पहुंच सकता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे गरीबों की मदद करें, नवाचार को अपनाएं और ईमानदारी व सत्य के मार्ग पर चलें। कार्यक्रम के दौरान ‘प्रतिभाओं का वर्जन’ पत्रिका का विमोचन किया गया और चयनित अभ्यर्थियों पर आधारित शॉर्ट फिल्म भी प्रदर्शित की गई।

PunjabKesari, UPSC 2025 toppers, Mohan Yadav speech, Bhopal news, UPSC success story, MP youth inspiration, civil services India, UPSC motivation, government event MP

इस मौके पर UPSC में 5वीं रैंक हासिल करने वाले ईशान भटनागर ने अपनी सफलता को कड़ी मेहनत और परिवार के सहयोग का परिणाम बताया। वहीं 260वीं रैंक हासिल करने वाली प्राची चौहान ने कहा कि यह उपलब्धि राज्य सरकार द्वारा बेटियों को दिए गए समर्थन का परिणाम है। कार्यक्रम में प्रदेशभर से चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। यह आयोजन न केवल युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बना, बल्कि प्रदेश में शिक्षा और प्रतिभा के बढ़ते स्तर को भी दर्शाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vikas Tiwari

Related News