Punjab Kesari MP ads

एडीजी को जान का खतरा! IPS अफसर के बंगले के बाहर बदमाशों का हंगामा

Wednesday, Mar 18, 2026-11:42 AM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मध्य प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी राजा बाबू सिंह के सरकारी बंगले के बाहर दो संदिग्ध युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। घटना 17 मार्च की सुबह की बताई जा रही है, जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है।

क्या हुआ उस सुबह?

एक कार में सवार होकर पहुंचे दो युवक अचानक बंगले के बाहर उतरे। इनमें से एक युवक हाथ में डंडा लेकर गाली-गलौज करते हुए ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को धमकाने लगा। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

 ADG को क्यों लग रहा खतरा?

एडीजी राजा बाबू सिंह ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आशंका जताई है कि पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में उनके द्वारा किए गए नवाचारों से कुछ लोग नाराज हैं। हाल ही में उन्होंने प्रशिक्षण में रामचरितमानस और गीता पाठ को शामिल करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद वे चर्चा में आए थे।

सुरक्षा बढ़ाने की मांग

एडीजी ने इस घटना के बाद पुलिस कमिश्नर और डीजीपी को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

 पुलिस एक्शन में

फिलहाल पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर अज्ञात युवकों की तलाश शुरू कर दी है। कौन थे ये युवक? किस मकसद से पहुंचे थे? क्या ये किसी साजिश का हिस्सा है? इन सवालों के जवाब अभी सामने आना बाकी है।

कौन हैं राजा बाबू सिंह?

1994 बैच के आईपीएस अधिकारी

मूल निवासी: बांदा, उत्तर प्रदेश

हाल ही में BSF से डेपुटेशन पूरा कर लौटे

वर्तमान पद: ADG (ट्रेनिंग), मध्य प्रदेश

 बड़ी बात:

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के घर के बाहर इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में बड़े खुलासे हो सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News