इधर BJP कार्यकारिणी घोषित हुई उधर BJP कार्यालय मंत्री ने सोशल मीडिया पर किया ब्लास्ट,लिखा-फिर चापलूसों की जीत हुई

Wednesday, Mar 04, 2026-04:33 PM (IST)

(सागर): मध्य प्रदेश में भाजपा लगातार कई जिलों में अपनी पदाधिकारियों की घोषणा कर रह है और संगठन को मजबूत करने की दिशा में आगे कदम बढ़ा रही है, लेकिन सागर से बीजेपी के लिए चिंतित करने वाला मामला सामने आया है। यहां भाजपा ने जिला में 35 सदस्यीय कार्यकारिणी का ऐलान किया था लेकिन इसको लेकर भाजपा नेता देवेंद्र कटारे की नाराजगी सामने आई है औऱ वो सोशल मीडिया पर विस्फोट कर चुकी है। देवेंद्र कटारे  को पार्टी ने जिला कार्यालय मंत्री बनाया गया था,  लेकिन कटारे  इससे नाखुश नजर आए और उन्होंने अपनी ही पार्टी पर हमला बोल दिया।

कटारे ने सोशल मीडिया पर लिखा- चापलूसों की जीत हुई..

 

PunjabKesari

भाजपा की कार्यकारिणी घोषित होते ही कार्यालय मंत्री कटारे नाखुश दिखाई दिए और उन्होंने  सोशल मीडिया पर लिख दिया कि, आज फिर चापलूसों की जीत हुई, संगठन की तीसरी आंख फूट गई। कटारे के इस पोस्ट से हलचल मच गई और उनको पार्टी का नोटिस भी जारी हो गया। सोशल मीडिया पर नाराजगी जताने वाले जिला कार्यालय मंत्री को नोटिस जारी किया गया है। आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने को लेकर एक हफ्ते में कटारे से जवाब मांगा गया है। साथ में चेतावनी दी गई है कि अगर निर्धारित समय में जवाब नहीं दिया जाता है तो जिला कार्यालय मंत्री पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल भाजपा ने 1 मार्च को सागर की 35 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित की थी। हालांकि इस कार्यकारिणी में इसमें देवेंद्र कटारे को जिला कार्यालय मंत्री का पद दिया गया था, लेकिन देवेन्द्र कटारे इससे आहत दिखे और उन्होने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।  लिखा कि  मैं पार्टी के निर्णय से पूर्णत: निराश और असंतुष्ट हूं। मुझे किसी प्रकार की शुभकामनाएं न दें।

कटारे का बवाली पोस्ट, भाजपा का नोटिस

PunjabKesari

वहीं  जिला कार्यालय मंत्री देवेन्द्र कटारे ने सोशल मीडिया पोस्ट किया उधर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। देवेन्द्र कटारे को एक हफ्ते में जवाब देने के लिए कहा है। लिहाजा कुल मिलाकर सागर में भाजपा पदाधिकारी का अंसतोष पार्टी की साख पर बट्टा लगा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News