भिंड का लाल हिमाचल प्रदेश में शहीद, सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Wednesday, Oct 02, 2024-07:22 PM (IST)

भिंड (देवेश चतुर्वेदी) :  हिमाचल प्रदेश में 1700 फीट ऊंचाई पर ड्यूटी दे रहे मध्य प्रदेश के सपूत सूबेदार जितेंद्र सिंह बघेल हार्ट अटैक आने से शहीद हो गए। आज शहीद सूबेदार जितेंद्र सिंह बघेल का शव उनके गृह गांव भवानीपुरा लाया गया।

PunjabKesari

शहीद के अंतिम संस्कार की तैयारियों के लिए उनके घर पर जन प्रतिनिधि और आसपास के लोग रिश्तेदार पहुंचे। जहां सभी लोगों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। जहां पर उनकी पत्नी एवं परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

PunjabKesari

शहीद जितेंद्र सिंह अपने पीछे दो बच्चे और पत्नी छोड़ गए हैं। बच्चों में बेटा हर्ष जिसकी उम्र 17 वर्ष है और वही एक बच्ची खुशी जिसकी उम्र 14 वर्ष है। सभी लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। शहीद जितेंद्र सिंह बघेल आर्मी में यूनिट 3 जाट बटालियन में क्लर्क के पद पर पदस्थ थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News