Punjab Kesari MP ads

धार माॅब लिंचिंग का मुख्य आरोपी भुवान सिंह गिरफ्तार, घायल 4 किसानों को सरकार ने दिया एक- एक लाख का मुआवजा

Wednesday, Feb 12, 2020-04:56 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश के धार जिले में हुई मॉब लिंचिंग मामले में मुख्य आरोपी भुवन सिंह और प्रवीण भाभर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक कुल 23 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं इस मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि भुवन सिंह ने ही साजिश रची थी और बच्चा चोर होने की अफवाह भी फैलाई थी। इस मामले में पुलिस अलग-अलग जगहों पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

मध्य प्रदेश के धार जिले में बच्चा चोरी की अफवाह पर कथित रूप से भीड़ की हिंसा में 4 किसान घायल हो गए थे। इन घायल किसानों को कमलनाथ सरकार ने बुधवार को एक-एक लाख रुपए का मुआवजा प्रदान किया। हफ्ते भर पहले हुई इस घटना में एक अन्य किसान की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के लोक स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट ने शहर के चोइथराम अस्पताल में भर्ती विनोद खाती, जगदीश राधेश्याम शर्मा, रवि पटेल और नरेंद्र शर्मा से मुलाकात कर डॉक्टरों से उनकी सेहत की जानकारी ली। इन मरीजों की उम्र 35 से 45 वर्ष के बीच है।

अधिकारियों ने बताया कि सिलावट ने चारों मरीजों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से एक-एक लाख रुपए के मुआवजे की स्वीकृति के सरकारी आदेश भी सौंपे। यह राशि उनके बैंक खातों में पहुंचाई जा रही है। अस्पताल में भर्ती चारों मरीजों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है. उनका इलाज प्रदेश सरकार करा रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Related News