Punjab Kesari MP ads

युवती के साथ गैंगरेप! 4-5 बदमाशों ने बारी-बारी की दरिंदगी, युवक को भी बनाया निशाना

Saturday, Aug 01, 2026-01:21 PM (IST)

गुना (मिसबाह नूर): मध्यप्रदेश के गुना जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक युवती के साथ गैंगरेप हुआ है। आरोप है कि 4-5 बदमाशों ने बारी-बारी दरिंदगी की। इससे पहले युवक को भी निशाना बनाया गया था। आरोपियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। यहां हाइवे पर एक बाइक खराब हुई। तभी बाइक सवार युवक-युवती को अज्ञात बदमाशों ने अपना निशाना बनाया है।  

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला गुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र का है। यहां एबी रोड पर एक बाइक अचानक खराब हो गई। जिस वजह से बाइक सवार युवक और युवती सड़क किनारे रुके हुए थे। इसी दौरान 4 से 5 अज्ञात बदमाशों ने युवक से लूटपाट की। इसके बाद बदमाशों ने युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना के दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर पड़ते ही आरोपी मौके से भाग निकले। राहगीरों ने बिना देरी किए तुरंत डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पीड़िता को सुरक्षित निकालकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हितिका वासल ने आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी के लिए एक विशेष जांच टीम का गठन किया है। रातभर पुलिस की अलग-अलग टीमें आसपास के जंगलों और संभावित ठिकानों पर सर्चिंग अभियान चलाती रहीं और संदिग्धों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News