Punjab Kesari MP ads

दतिया उपचुनाव: जनता का फैसला ईवीएम में कैद! पिछली बार से 9% कम वोटिंग, कौन बनेगा विधायक? 3 अगस्त का इंतजार

Thursday, Jul 30, 2026-07:33 PM (IST)

ग्वालियर/दतिया (अंकुर जैन) : दतिया विधानसभा उपचुनाव में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। निर्वाचन आयोग के लाइव डैशबोर्ड के अनुसार शाम 6 बजे तक सभी 291 मतदान केंद्रों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। कुल 2 लाख 20 हजार 410 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके साथ ही मतदान का कुल प्रतिशत 71.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जो पिछली बार से 09 प्रतिशत कम बताई जा रही है। 2023 में हुए दतिया विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने 80.20 फीसदी वोट डाले थे। थोड़ी ही देर में मतदान केंद्रों से मतदान दल होंगे रवाना। ईवीएम मशीनें पॉलिटेक्निक कॉलेज के स्ट्रांग हम में रखी जाएगी।

PunjabKesari

निर्वाचन आयोग के लाइव डैशबोर्ड के मुताबिक, दतिया विधानसभा उपचुनाव में शाम 6 बजे तक मतदान का कुल प्रतिशत 71.44 प्रतिशत रहा। सभी 291 मतदान केंद्रों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर कुल 2 लाख 20 हजार 410 मतदाताओं में से 1 लाख 52 हजार 880 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान के आंकड़ों पर नजर डालें तो पुरुष मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 1 लाख 16 हजार 116 पुरुष और 1 लाख 4 हजार 284 महिलाओं ने मतदान किया। यानि 73.80 प्रतिशत पुरुषों और 68.48 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया।

पूरे दिन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचते रहे और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाई। प्रशासन की ओर से मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।

अब मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और सभी की निगाहें मतगणना पर टिकी हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता का जनादेश किसके पक्ष में जाता है और दतिया विधानसभा उपचुनाव में जीत का ताज किस उम्मीदवार के सिर सजता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News