Punjab Kesari MP ads

दतिया उपचुनाव में वोटिंग खत्म होने के बाद वायरल हुआ नरोत्तम मिश्रा के बेटे का बयान,जानिए आखिर ऐसा क्या कहा?

Thursday, Jul 30, 2026-08:08 PM (IST)

(दतिया): दतिया में उपचुनाव संपंन हो गया है। दतिया उपचुनाव में इस बार 71.44 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया है। तमाम नेताओं और मंत्रियों के दावों के बाद इस चुनाव को लेकर पूर्व गृहमंत्री  नरोत्तम मिश्रा के बेटे का बयान भी सामने आया है।

माई ने दोबारा सुनी और दतिया को मौका मिला-सुकर्ण

नरोत्तम के बेटे सुकर्ण मिश्रा ने कहा है कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व मतदान है। कुछ कारणों से 2023 में दतिया विकास की पटरी से उतर गया था, लेकिन अब माई ने दोबारा सुनी और दतिया को मौका मिला है। भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार चुने और जीते। नरेंद्र मोदी, मोहन यादव और खंडलेवाल जी के प्रयासों से हम फिर से भागीदार बनने जा रहे हैं।

दतिया में 291 मतदान केंद्रों पर 71.44 प्रतिशत मतदान हुआ है। 2 लाख 20 हजार 410 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है जिनमें से 1 लाख 16 हजार 116 पुरुष और 1 लाख 4 हजार 284 महिलाएं हैं। 73.80 प्रतिशत  पुरुषों के साथ ही 68.48 प्रतिशत महिलाओं नें मतदान किया  है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News