दतिया के दंगल में नहीं पहुंचे कांग्रेस-BJP के स्टार दिग्गज, प्रचार खत्म होने में महज 5 दिन बाकी,आखिर क्यों है दूर?
Thursday, Jul 23, 2026-11:29 PM (IST)
(डेस्क): मध्य प्रदेश में दतिया उपचुनाव (Datia By-Election) को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में जंग जारी है। दोनों ही पार्टियों के नेता माहौल बनाने में जुटे हुए हैं,लेकिन चौंकाने वाली बात है कि प्रचार खत्म होने में महज 5 दिन बाकि रह गए हैं और दोनों पार्टियों के स्टार प्रचारक मैदान में नहीं उतरे हैं। 30 जुलाई को दतिया में मतदान है लेकिन कई दिग्गज जिनको स्टार प्रचारकों के तौर पर जिम्मेवारी मिली है वो प्रचार से दूरी बनाए हुए हैं।
अगर कांग्रेस की बात करें तो पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी, जिसमें दो पूर्व मुख्यमंत्रियोंके साथ कई नेता शामिल थे। लेकिन इसमें से कई नेता सिर्फ नामांकन वाले दिन ही दिखाई दिए लेकिन फिर दर्शन नहीं हुए। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया के साथ ही सांसद विवेक तन्खा और भोपाल से विधायक आरिफ मसूद अब तक दतिया के रण में नहीं पहुंचे।
हालांकि दिग्विजय सिंह घनश्याम सिंह के नामांकन में पहुंचे थे। वहीं इसके पीछे कांग्रेस संगठन महासचिव ने विधानसभा का हवाला दिया है। लेकिन अगले कुछ दिनों मे इनके पहुंचने के बारे में जानकारी दी है।वहीं दूसरी ओर BJP स्टार प्रचारकों की बात करे तो केंदीय मंत्री शिवराज चौहान, वीरेंद्र खटीक, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल, दिग्गज कैलाश विजयवर्गीय, पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह के साथ ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा नहीं पहुंचे हैं।
इसके साथ ही पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, अरविंद भदौरिया, लाल सिंह आर्य, उर्जा मंत्री प्रघुम्न सिंह तोमर, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह और विश्वास सारंग जैसे दिग्गज भी दूरी ही बनाए हुए हैं। वैसे प्रदेश में विधानसभा का सत्र भी चल रहा था,इस हिसाब से लगता है आने वाले दिनों में दतिया के ऱण में सबकी मौजूदगी दर्ज की जा सकती है।

