Punjab Kesari MP ads

उपचुनाव से पहले दतिया में BJP का बड़ा एक्शन, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई दिग्गज नेता पहुंचेंगे

Sunday, Jul 12, 2026-12:12 PM (IST)

दतिया। (नवल यादव): मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। रविवार को झांसी बायपास स्थित होटल रतन रॉयल में भाजपा की बेहद अहम संगठनात्मक बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक को उपचुनाव की रणनीति तय करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सहित प्रदेश एवं ग्वालियर-चंबल संभाग के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। वे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक जीत सुनिश्चित करने को लेकर मार्गदर्शन देंगे।

बैठक में जिला कार्यकारिणी, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्षद और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी। माना जा रहा है कि दतिया उपचुनाव को लेकर जमीनी फीडबैक, प्रचार अभियान की रूपरेखा और संगठन की आगामी जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा होगी।

दतिया में हाल के दिनों में टिकट को लेकर हुए राजनीतिक घटनाक्रम के बाद यह बैठक और भी ज्यादा अहम मानी जा रही है। ऐसे में सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि भाजपा नेतृत्व कार्यकर्ताओं को क्या संदेश देता है और उपचुनाव को लेकर आगे की रणनीति क्या तय होती है। फिलहाल दतिया की राजनीति का केंद्र होटल रतन रॉयल बना हुआ है, जहां से उपचुनाव को लेकर कई महत्वपूर्ण संकेत सामने आ सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News