तीखा हुआ दतिया का दंगल, जीतू पटवारी ने BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के बारे में बोली ऐसी बात कि होने लगी चर्चा
Monday, Jul 20, 2026-09:32 PM (IST)
(दतिया): दतिया उपचुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में लड़ाई तेज हो चुकी है। दोनों पार्टियां ही एक दूसरे को पटखनी देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना देना चाहती हैं। चुनाव प्रचार के दौरान जीतू पटवारी गली-गली कांग्रेस के लिए वोट मांग रहे हैं। वो लोगों को बीजेपी के नुकसार औऱ कांग्रेस के फायदे गिना रहे हैं । इसी दौरान चुनाव प्रचार के दौरान जीतू पटवारी ने दोनों प्रत्याशिय़ों की तुलना करते हुए घनश्याम की तारीफ की है।
आशुतोष तिवारी को बताया 500 का नकली नोट
इसी बीच प्रचार के दौरान जीतू पटवारी ने कहा कि हमारे प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह खरा सोना है। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को आज तक यहां पर किसी ने नहीं देखा है। जीतू ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी 500 रुपये के नकली नोट की तरह हैं, जबकि घनश्यान असली 500 के नोट हैं। इसलिए आप ही बताइए कि आप जेब में असली नोट रखेंगे कि नकली नोट। इसलिए इस बार दतिया की जनता खोटे सिक्कों को एक बार फिर नकारेगी। हम ये चुनाव नहीं चाहते थे लेकिन किसी न किसी तरह से ये चुनाव माथे पड़ ही गया इसलिए अब लड़ना तो पड़ेगा। आशुतोष तिवारी आज तक यहां नहीं दिखे हैं इसलिए आप लोगों को अपने आदमी को जिताना है।
मुकेश नायक भी पहले घनश्याम को बता चुके हैं साधारण स्वभाव वाला आदमी
वहीं कांग्रेस नेता मुकेश नायक भी घनश्याम को जिताने की बात कह चुके हैं। मुकेश ने कहा है कि हम 2023 के चुनावों जैसे नतीजे दोहराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी को भी BJP के गुमराह करने वाले प्रचार या उनकी साज़िशों में नहीं फंसना चाहिए। हमारे उम्मीदवार बेहतरीन और ईमानदार हैं । हमारे उम्मीदवार बेशक राजघराने से हैं लेकिन उनका स्वभाव फक्कड़ है। वो बेहद साधारण आदमी हैं। राजा और रंक का एक नरेटिव गढ़ा जा रहा है, वो जन्म से राजा जरुर है लेकिन ये किसी के वश में नही होता। वो बहुत साधारण आदमी है।

