Punjab Kesari MP ads

दतिया से BJP प्रत्याशी के बारे में शपथ-पत्र में बड़ा खुलासा, ये जानकारी आई सामने

Wednesday, Jul 15, 2026-08:10 PM (IST)

(दतिया): दतिया के दंगल में बीजेपी और कांग्रेस दोनों उतर चुके हैं। इस दूसरे को पटखनी देने के लिए दोनों दल जोर आजमाइश कर रहे हैं। कांग्रेस की ओर से जहां घनश्याम चुनावी मैदान में हैं वही बीजेपी की ओर से आशुतोष तिवारी ताल ठोंक रहे हैं। अगर हम आशुतोष तिवारी की संपति की बात करें तो वो करोड़पति हैं।

आशुतोष तिवारी ने नामांकन के साथ चुनाव आयोग में दाखिल शपथ-पत्र में अपनी चल-अचल संपत्ति और देनदारियों के साथ ही आपराधिक रिकॉर्ड का विवरण सार्वजनिक किया है। उनके पास 1 करोड़ 29 लाख 75 हजार 443 रुपए की संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के नाम 1 करोड़ 31 लाख 37 हजार रुपए की संपत्ति दर्ज है। इस तरह आशुतोष औऱ पत्नी की कुल घोषित संपत्ति 2.61 करोड़ रुपए है। इसके साथ ही उनके बेटे के नाम करीब 17.60 लाख रुपए मूल्य वाली कृषि भूमि और 85 हजार रुपए नकद हैं।

शपथ पत्र के मुताबिक आशुतोष तिवारी के पास सबसे बड़ी संपत्ति दतिया के दभैरा गांव स्थित कृषि भूमि है, जिसकी कीमत करीब 96 लाख रुपए आंकी गई है। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी परिवार पर कुल 39.69 लाख रुपए की बैंक देनदारी भी है। शपथ पत्र में आशुतोष तिवारी ने उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं होने के उल्लेख किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News