दतिया उपचुनावः भाजपा ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, BJP प्रत्याशी पर किया मंथन; कांग्रेस में इन नामों पर चर्चा
Monday, Jul 06, 2026-11:30 AM (IST)
MP desk: दतिया उप चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस में हलचल बढ़ी हुई है। यहां भारतीय जनता पार्टी ने एक बड़ी बैठक बुलाई। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश की अध्यक्षता में 74 बंगला क्षेत्र में बैठक आयोजित की गई। बैठक में दतिया उप चुनाव को लेकर मंथन और रणनीति बनाई गई। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत अन्य पदाधिकारी भी शामिल रहे। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों की मानें तो भाजपा इसी सप्ताह उप चुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा करेगी। जबकि कांग्रेस में ये नाम चर्चा में है।
जानकारी के अनुसार, दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा ने पहली बार 74 बंगला क्षेत्र में एक बड़ी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे शिवप्रकाश ने पार्टी को मंत्र दिया है। जिसमें प्रत्याशी चयन को लेकर कोई कमी नहीं रहनी चाहिए की बात कही गई। साथ ही कहा कि पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाए। उन्होंने हाल में गठित प्रदेश कार्य समिति को लेकर भी फीडबैक लिया। कहा कि सत्ता और संगठन जनता की सेवा के लिए कार्य करें। वहीं, आगे कहा कि पार्टी अपने प्रभावशाली कार्यों से कांग्रेस के दुष्प्रचार का मुहतोड़ जवाब दें।
वहीं, प्रदेश कांग्रेस ने उपचुनाव को लेकर नामों का पैनल तैयार कर लिया है। जिसमें राजेन्द्र भारती की पत्नी शोभा भारती, घनश्याम सिंह और अवधेश नायक के नाम चर्चा में है। माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर सकती है। बता दें कि कांग्रेस उम्मीदवार राजेन्द्र भारती ने वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेता नरोत्तम मिश्रा को हराया था। इसलिए पार्टी उनका राजनीतिक लाभ लेना चाहती है।

