Punjab Kesari MP ads

दतिया में हलचल तेज, दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी पहुंचे एक साथ, प्रत्याशी चयन के लिए हाई लेवल बैठक लेकिन राजेंद्र भारती गायब

Saturday, Jul 04, 2026-02:26 PM (IST)

दतिया(नवल यादव): दतिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।  कांग्रेस नेता औऱ पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी दतिया पहुंच गए है। दोनों नेता कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक में शिरकत कर रह हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता मौजूद हैं।

दतिया उपचुनाव को लेकर प्रत्याशी तय करने के लिए भी समन्वय बैठक होगी। हालांकि इस बैठक में पूर्व विधायक राजेंद्र भारती नदारद हैं। कहा जा रहा है कि  वो दिल्ली में होने के चलते बैठक में नहीं पहुंचे हैं। फिलहाल इस बैठक के बाद कांग्रेस बड़ा ऐलान कर सकती है। इस बैठक में पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह भी मौजूद हैं। जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह एक साथ शिरकत कर रहे हैं। लिहाजा देखना होगा कि इस दिग्गज नेताओं से भरपूर बैठक में क्या निकलकर सामने आता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News