Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस की अचानक हाई लेवल मीटिंग! दिग्विजय समेत 3 दिग्गज नेता रहे गायब, राजनीतिक गलियारों में चर्चा

Tuesday, Jun 30, 2026-05:00 PM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश कांग्रेस में लगातार घमासान मचा हुआ है। पार्टी के अंदर नेताओं के बीच तनातनी की स्थिती बनी हुई है। इसी बीच कांग्रेस की अंदरूनी कलह उजागर हुई है। दरअसल, मंगलवार को भोपाल में स्थित पीसीसी कार्यालय में कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक बुलाई गई। खास बात यह रही कि बैठक में दिग्विजय सिंह समेत दिग्गज नेता मीटिंग से नदारद रहे।

जानकारी के अनुसार, आज यानी मंगलवार को राजधानी में पीसीसी कार्यालय में पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और अजय सिंह शामिल नहीं हुए। बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर रणनीति बनाने को लेकर चर्चा हुई। वहीं, बैठक में वीर भारत न्यास का मुद्दा भी उठाया गया। दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी के बीच वीर भारत न्यास को लेकर मचे घमासान का मुद्दा भी बैठक में उठा।

अब सवाल यह उठ रहा है कि दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी के बीच विवाद के कारण जनता पर बुरा असर पड़ा है। ऐसे में ये साफ होना जरूरी है कि दिग्विजय सिंह सच बोल रहे हैं या जीतू पटवारी? जमीन मामले पर लंबी चर्चा के बाद बैठक में फैसला हुआ। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि जमीन मामले पर AICC की लाइन के आधार पर आंदोलन होंगे। राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर भी कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। बैठक में इसे लेकर रणनीति बनी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News