Punjab Kesari MP ads

अचानक राज्यपाल से मिलने क्यों पहुंचे CM मोहन? लंबी बैठक ने बढ़ाई हलचल

Monday, Jun 29, 2026-02:04 PM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री के अचानक राज्यपाल से मिलने पहुंचने से राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच कुछ समय तक बंद कमरे में विस्तृत चर्चा हुई। हालांकि, इस मुलाकात को राजभवन की ओर से सौजन्य भेंट बताया गया है और चर्चा के विषय को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

इस बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, फिलहाल किसी भी राजनीतिक फैसले या विशेष एजेंडे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News