Punjab Kesari MP ads

समीक्षा बैठक में कलेक्टर और SP के व्यवहार से भड़के CM मोहन, लगाई कड़ी फटकार, तगड़ी लताड़ से सहमे दोनों अधिकारी

Sunday, Jun 14, 2026-05:23 PM (IST)

(भोपाल):Cm मोहन वैसे तो शांत स्वभाव वाले माने जाते हैं लेकिन कभी कभी उनका दूसरा अंदाज भी देखने को मिलता है। यही अंदाज सीएम मोहन का UCC समीक्षा बैठक में देखने को मिला है। दरअसल सीएम मोहन कई जिलों की UCC पर सुझाव की धीमी प्रक्रिया पर गुस्सा हो गए और दतिया कलेक्टर के साथ ही एसपी को फटकार लगा दी ।इस फटकार के साथ ही संकेत दे दिया गया कि सरकार के ढाई साल पूरे हो गए हैं, और अब बचे हुए समय में फिल्ड में वही अफसर दिखेंगे जिनकी परफॉर्मेंस अच्छी होगी।

UCC को लेकर सीएम मोहन यादव ने समीक्षा बैठक में मोहन भड़के

दरअसल मध्य प्रदेश में UCC को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। पिछले कल आयोजित यह बैठक वर्चुअली संपन्न हुई। इस बैठक में तथ्य  सामने आया कि कई जिलों में UCC पर सुझाव की प्रक्रिया बेहद धीमी है। इसको लेकर सीएम मोहन ने अधिकारियों को सुझाव जुटाने के निर्देश दिए। सीएम धीमी प्रकिया से बेहद गुस्से मे दिखे और वर्चुअल मीटिंग में ही दतिया कलेक्टर के साथ ही  एसपी को जमकर फटकार लगाई । इस मौके पर सीएम ने अधिकारियो को बेहतर परफॉर्मेंस करने की दिशा में भी संकेत दे दिए औऱ साथ ही चेता दिया किया यदि प्रदर्शन रहेगा तो फिल्ड में तैनाती नहीं रहेगी।

मध्य प्रदेश में UCC को लेकर सरकार गंभीर

दरअसल मध्य प्रदेश में UCC को लेकर सरकार गंभीर है और जल्द इसे लागू करना चाहती है। सीएम यादव को इसको लेकर काफी संवेदन दिखते हैं और इस दिशा में जल्द से जल्द काम चाहते हैं।

शनिवार को मोहन यादव ने जिला अधिकारियों के साथ वर्चुअल संवाद किया। इस बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन भी शामिल हुए और जिला कलेक्टर वर्चुअली जुड़े। इस दौरान सुझावों की प्रक्रिया धीमी होने पर बात चली तो इसे फास्ट करने के निर्देश दिए लेकिन  इसी दौरान दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े और एसपी सूरज कुमार मोबाइल में व्यस्त दिखे तो  सीएस इस व्यवहार पर भड़क गए।

कलेक्टर वानखेड़े और एसपी सूरज को पड़ी फटकार

समीक्षा बैठक में अहम मुद्दे पर चर्चा के दौरान दोनों अधिकारियों के बिहेब से सीएस अनुराग जैन भी गुस्सा हो गए और वो कलेक्टर के साथ ही एसपी पर भड़क गए।  उन्होंने दोनों को फटकार लगाई और बैठक को गंभीर तरीके से लेने को कहा।

 सीएम ने दिखाए कड़े तेवर

सीएम मोहन यादव ने भी कहा कि मैं देख रहा हूं कि UCC पर इंदौर, जबलपुर, सीधी, खंडवा कलेक्टर बात कर रहे थे और नहीं बोलने वाले भी स्क्रीन पर दिख रहे । कलेक्टर और एसपी की इसी हरकत पर सीएम ने भी नाराजगी जताई और UCC पर  गंभीर होकर काम करने के निर्देश दे दिए। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव UCC को लेकर काफी गंभीर है और इसको धरातल पर उतारने की दिशा में लगातार काम करे हैं।  यही सब कुछ समय पर हो गया तो मध्य प्रदेश यूसीसी लागू करने वाला 5वां राज्य होगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News