Punjab Kesari MP ads

CM मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन और आरडीएसएस की समीक्षा की

Saturday, Jun 20, 2026-12:15 PM (IST)

उज्जैन (विशाल सिंह ठाकुर):मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास-शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उज्जैन में आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठकों में स्वच्छ भारत मिशन और पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना यानी आरडीएसएस की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

PunjabKesari

करीब दो घंटे चली बैठक के बाद प्रेस ब्रीफिंग में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आगामी सिंहस्थ मेले को “जीरो वेस्ट” बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में मध्य प्रदेश देश का नेतृत्व कर रहा है और इंदौर का स्वच्छता मॉडल पूरे देश में लागू करने की दिशा में काम किया जाएगा।

PunjabKesari

खट्टर ने बताया कि देशभर में 15 अगस्त 2026 से पहले 20 करोड़ नए स्मार्ट मीटर लगाए जाने का लक्ष्य है, जिनमें से लगभग एक करोड़ स्मार्ट मीटर मध्य प्रदेश में लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले सरकारी विभागों में प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे, इसके बाद बड़े उपभोक्ताओं को भी इस व्यवस्था से जोड़ा जाएगा।
PunjabKesari

बैठक में स्वच्छता से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट्स पर भी चर्चा हुई। जानकारी के अनुसार प्रदेश में 3,680 करोड़ रुपये की स्वच्छता योजनाओं को स्वीकृति मिली है, जिसमें केंद्र सरकार का योगदान 2,036 करोड़ रुपये है। प्रदेश में 57 लाख मीट्रिक टन कचरे के प्रबंधन का अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें 48 लाख मीट्रिक टन से अधिक कचरे का निस्तारण किया जा चुका है।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि वर्ष 2028 में उज्जैन में होने वाला सिंहस्थ दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक होगा। इसकी तैयारियों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही हैं। बैठक के बाद मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने बाबा महाकाल के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News