Punjab Kesari MP ads

CM मोहन के एक इशारे से भड़के पूर्व मंत्री व दिग्गज विधायक, बीच भाषण में ही छोड़ा संबोधन, फिर करने लगे फोन

Monday, Jun 29, 2026-08:02 PM (IST)

नीमच (मूलचंद खींची): मध्य प्रदेश की सियासत से सोमवार को एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। नीमच के जावद से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा का 'हाई वोल्टेज' गुस्सा कैमरे में कैद हो गया। इसकी वजह बने खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक छोटा-सा इशारा।

PunjabKesariक्या है पूरा मामला?

सोमवार को नीमच में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा मंच से संबोधित कर रहे थे। वे लगातार विभिन्न मुद्दों और मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने रख रहे थे। इसी दौरान उनका भाषण अपेक्षा से थोड़ा लंबा हो गया और यहीं से पूरा घटनाक्रम बदल गया।

CM का 'लिटिल बिट' इशारा और सखलेचा की नाराजगी

जब विधायक सखलेचा अपनी बात रख रहे थे, तभी सामने बैठे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाथ के इशारे से उन्हें "लिटिल बिट" यानी "थोड़ा संक्षेप में" या जल्दी समाप्त करें का संकेत दिया। मुख्यमंत्री का यह इशारा देखते ही पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा के चेहरे के भाव बदल गए। वे स्पष्ट रूप से नाराज नजर आए।

PunjabKesariकागज समेटे और बीच में ही छोड़ दिया भाषण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विधायक ने 'लिटिल बिट' का इशारा मिलते ही उन्होंने अपने कागज समेटे, भाषण बीच में ही समाप्त किया और नाराजगी के साथ अपनी सीट पर जाकर बैठ गए।

मंच पर दिखी नाराजगी

भाषण अधूरा छोड़ने के बाद भी विधायक सखलेचा पूरे कार्यक्रम के दौरान असहज नजर आए। वे अपनी सीट पर बैठे-बैठे लगातार फोन पर बात करते दिखाई दिए। यह पूरा घटनाक्रम कैमरों में कैद हो गया, जिसके बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब देखना होगा कि नीमच के मंच पर दिखी यह तल्खी भोपाल की राजनीति में क्या असर डालती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News