Punjab Kesari MP ads

सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: CM डॉ. मोहन और केंद्रीय मंत्री ने नई परियोजनाओं का किया निरीक्षण, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

Saturday, Jun 20, 2026-05:24 PM (IST)

उज्जैन (विशाल सिंह ठाकुर): उज्जैन में आगामी सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को महत्वपूर्ण परियोजनाओं का निरीक्षण किया। दोनों नेताओं ने कान्ह डायवर्जन क्लोज डक्ट परियोजना का जायजा लिया और करीब 100 फीट गहरी टनल में उतरकर निर्माण कार्यों की प्रगति देखी।

PunjabKesari

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखते हुए सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। यह महत्वाकांक्षी परियोजना शिप्रा नदी के जल को स्वच्छ और पवित्र बनाए रखने के उद्देश्य से तैयार की जा रही है।

PunjabKesari

इसके तहत कान्ह नदी के दूषित जल को शिप्रा नदी के प्रमुख घाटों और तीर्थस्थलों में मिलने से रोका जाएगा। लगभग 919 करोड़ 94 लाख रुपए की लागत से बन रही इस परियोजना की कुल लंबाई 30.15 किलोमीटर है, जिसमें 18.15 किलोमीटर कट-एंड-कवर डक्ट और 12 किलोमीटर लंबी भूमिगत टनल शामिल है।

PunjabKesari

परियोजना में रखरखाव और सफाई के लिए चार विशेष शाफ्ट भी बनाए जा रहे हैं। इसकी क्षमता अधिकतम 40 क्यूमेक्स दूषित जल की निकासी की होगी। अधिकारियों के अनुसार परियोजना को अगले 25 वर्षों की जनसंख्या वृद्धि को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

PunjabKesari

निरीक्षण के दौरान सांसद, मंत्री, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। सरकार का दावा है कि यह परियोजना सिंहस्थ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ और निर्मल शिप्रा का अनुभव कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News