Punjab Kesari MP ads

राज्यसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस को झटका,कांग्रेस MLA की CM मोहन और सीनियर लीडर्स से मुलाकात,मंत्री बोले-ये वोट हमारा

Monday, Jun 08, 2026-11:22 PM (IST)

(डेस्क): मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए स्टेज सज चुका है। भाजपा और कांग्रेस रणनीति बनाने में जुट गए हैं और इसी बीच दोनों दलों में बयानबाजी का भी जबरदस्त दौर शुरु हो चुका है। पहले बीजेपी के 2 प्रत्याशियों ने राज्यसभा के लिए नामांकन किया था लेकिन आज भाजपा ने तीसरी सीट पर महेश केवट का नामांकन कराकर प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है साथ ही कांग्रेस की आशंकाओं को भी और बल दे दिया है।

भाजपा के तीसरे प्रत्याशी महेश केवट को समर्थन देने का दावा

खबर है कि  कांग्रेस विधायक ने राज्यसभा चुनाव (MP Rajya Sabha elections) से पहले ही भाजपा के तीसरे प्रत्याशी महेश केवट को समर्थन देने का वादा कर दिया है। खुद सरकार के कैबिनेट मंत्री ने ये दावा किया है । जानकारी के मुताबिक कांग्रेस विधायक निर्मला स्प्रे मुख्यमंत्री आवास पहुंची थी जहां सीएम और उनके बीच राज्यसभा चुनाव को लेकर बातचीत हुई है। बीजेपी मंत्री का दावा है कि निर्मला स्प्रे बीजेपी के लिए वोट करेंगी।

दरअसल विधायक निर्मला सप्रे सोमवार दोपहर को अचानक सीएम आवास पहुंची थी। उनकी मुलाकात सीएम मोहन यादव और दूसरे नेताओं से हुई है।  हालांकि मीटिंग की आधिकारिक बात सामने नहीं आई है लेकिन तुरंत बीजेपी मंत्री का ये ऐलान की निर्मला बीजेपी के लिए वोट करेंगी, काफी हलचल मचा रहा है।

वही दूसरी ओर सांसद शंकर लालवानी ने बड़ी बात बोली है। लालवानी ने कहा है कि पार्टी ने सोच समझ कर ही तीसरा कैंडिडेट घोषित किया है। पिछले दो दिनों से जो कांग्रेसी हमें इंदौर में मिल रहे हैं और जो बाते कर रहे हैं, अपने ही कैडिडेट पर सवाल उठा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News