Punjab Kesari MP ads

अचानक काफिला रोक टी-स्टॉल पर चाय बनाने लगे CM मोहन, दुकानदार बोला-विश्वास नहीं हो रहा कि CM सामने हैं

Thursday, Jul 23, 2026-10:35 PM (IST)

(भोपाल/आलीराजपुर/धार): मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने अनोखे और सौम्य स्वभाव के लिए पूरे देश में जाने जाते हैं। कई बार उनकी सादगी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। इसकी एक और बानगी 23 जुलाई को देखने को मिली। दरअसल, सीएम डॉ. यादव ने आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की।

PunjabKesari

उसके बाद सीएम डॉ. यादव सड़क मार्ग से इंदौर की ओर रवाना हुए। इस दौरान कई जगहों पर जनता से उन्होंने बात की। जब वे धार जिले के राजगढ़ पहुंचे तो एक टी-स्टॉल पर रुक गए। उन्होंने यहां खुद चाय भी बनाई। इस दौरान उन्होंने दुकान संचालक से उनके काम और व्यवसाय के संबंध में चर्चा की। दुकानदार थोड़ी देर के लिए अवाक रह गया कि प्रदेश की सीएम उनकी दुकान पर खुद चाय बना रहे हैं। इस दौरान  दुकानदार के साथ-साथ सीएम डॉ. यादव ने वहां मौजूद जनता से भी विभिन्न विषयों पर बातचीत की।

पहली बार देखा सामने

यहां जनता से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव आगे गए और कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर रुके। उन्होंने यहां भी दुकान मालिकों और स्टाफ के सदस्यों से भी बातचीत की। इस अचानक हुई मुलाकात के दौरान जनता का उत्साह देखने लायक था। यहां की जनता ने अभी तक अपने प्रदेश के मुखिया को टीवी पर ही देखा था, लेकिन आज पहली बार सामने से देखा। लोगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सादगी भा गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News