पूर्व सांसद के पिता का अचानक निधन! CM मोहन यादव ने जताया दुख, सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि
Tuesday, Jul 14, 2026-01:21 PM (IST)
MP desk: पूर्व सांसद एवं एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता नंद किशोर गोयनका का सोमवार को निधन हो गया है। 96 वर्ष की आयु में उन्होंने अतिंम सांस ली है। उनके निधन पर देश के प्रमुख राजनीतिक नेताओं, मुख्यमंत्रियों व बिजनेस लीडर्स ने गहरा दुख जताया है। इसी बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी शोक व्यक्त किया है। सीएम ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट कर श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- "पूर्व सांसद एवं Essel ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा जी के पूज्य पिताजी वरिष्ठ समाजसेवी, गौ-सेवक श्री नंद किशोर गोयनका जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!"
पूर्व सांसद एवं Essel ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा जी के पूज्य पिताजी वरिष्ठ समाजसेवी, गौ-सेवक श्री नंद किशोर गोयनका जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) July 13, 2026
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल… pic.twitter.com/GcwmCcoBmQ
बता दें कि एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता नंद किशोर गोयनका का 96 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक नेताओं, मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों की तरफ से शोक संवेदनाओं का तांता लग गया। जीवनभर समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए व्यापक रूप से सम्मानित, नंद किशोर गोयनका को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया गया, जिनका जीवन सेवा, मूल्यों और समाज के कल्याण से प्रेरित था।

