MP के सबसे बड़े पुलिस अफसर के घर पसरा मातम, मुख्यमंत्री मोहन यादव का भावुक पोस्ट आया सामने
Monday, Jul 13, 2026-12:47 PM (IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाणा की माताजी गंगा मकवाणा का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पुलिस महकमे के साथ-साथ प्रदेशभर में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने शोक संदेश में लिखा कि, "मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा जी की पूज्य माताजी गंगा मकवाणा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनके चरणों में नमन कर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
उन्होंने आगे कहा कि, "बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवारजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
मुख्यमंत्री के इस संवेदनशील संदेश के बाद प्रदेश के कई जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों और सामाजिक संगठनों ने भी दिवंगत गंगा मकवाणा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

