भाजपा के वरिष्ठ नेता के निधन से शोक, शिवराज चौहान हुए दुखी, भावुक पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि
Monday, Jun 29, 2026-07:34 PM (IST)
भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संसदीय क्षेत्र के बरईपुरा निवासी, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद चिमनलाल कुशवाह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि चिमनलाल कुशवाह के निधन का समाचार सुनकर उनका हृदय अत्यंत व्यथित है। उन्होंने कहा कि चिमनलाल कुशवाह पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता थे और संगठन व जनता की सेवा के प्रति हमेशा समर्पित रहे।
शिवराज ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
मेरे संसदीय क्षेत्र के बरईपुरा निवासी, भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व पार्षद श्री चिमनलाल कुशवाह जी के निधन का समाचार सुनकर हृदय अत्यंत व्यथित है। वे पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में संगठन और जनता की सेवा के प्रति सदैव समर्पित रहे।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 29, 2026
मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारजनों के साथ…

