Punjab Kesari MP ads

राज्य के इस भाजपा नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी, CM ने दी बधाई

Wednesday, Sep 23, 2026-06:42 PM (IST)

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सौरभ सिंह को झारखंड प्रदेश भाजपा का सह-प्रभारी नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सौरभ सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सौरभ सिंह को झारखंड भाजपा के सह-प्रभारी का दायित्व सौंपा जाना उनके संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय कार्यशैली पर पार्टी नेतृत्व के भरोसे को दर्शाता है।

सीएम साय ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि सौरभ सिंह अपनी संगठनात्मक क्षमता, सक्रिय कार्यशैली और अनुभव के माध्यम से झारखंड में भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News