भाजपा में अहम नियुक्ति, इस नेता को मिली सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी
Wednesday, Sep 16, 2026-08:25 PM (IST)
रायपुर : छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठन स्तर पर एक अहम नियुक्ति की गई है। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह की सहमति से पार्टी ने सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी की घोषणा की है। संगठन ने यह जिम्मेदारी टेकेश्वर जैन को सौंपी है।

इस नियुक्ति के साथ भाजपा के सोशल मीडिया संगठन को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। पार्टी की डिजिटल गतिविधियों, सोशल मीडिया कैंपेन और संगठन के संदेश को प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी अब नए प्रदेश प्रभारी के पास होगी। भाजपा की ओर से नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा की गई है।

