नगरीय निकाय उपचुनाव 2026 के लिए BJP ने घोषित किए चुनाव प्रभारी, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
Friday, Sep 04, 2026-05:36 PM (IST)
भोपाल: नगरीय निकाय उपचुनाव-2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से पार्टी ने नगर पालिका और नगर परिषद उपचुनाव के लिए चुनाव प्रभारियों की घोषणा कर दी है।
जारी सूची में इंदौर से भाजपा के प्रमुख नेताओं गोलू शुक्ला और रमेश मंदोला को चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा धार और टीकमगढ़ में होने वाले नगर परिषद एवं नगर पालिका उपचुनाव के लिए भी पार्टी ने अलग-अलग चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की है।

भाजपा ने इन नियुक्तियों के जरिए स्थानीय स्तर पर संगठन को सक्रिय करने और उपचुनाव में पार्टी की रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू करने की जिम्मेदारी नेताओं को दी है। चुनाव प्रभारी संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्रों में पार्टी संगठन, स्थानीय कार्यकर्ताओं और चुनावी तैयारियों के बीच समन्वय का काम करेंगे।
नगरीय निकाय उपचुनाव को आगामी स्थानीय चुनावों की तैयारियों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। ऐसे में भाजपा संगठन ने चुनाव से पहले ही जिम्मेदारियां तय कर मैदान में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।
पार्टी की ओर से जारी सूची में नगर पालिका और नगर परिषद के अनुसार चुनाव प्रभारियों के नाम घोषित किए गए हैं। इनमें इंदौर के साथ-साथ धार और टीकमगढ़ जिले के नगरीय निकाय भी शामिल हैं।

