Punjab Kesari MP ads

BJP ने इस नेता को दी अचानक बड़ी जिम्मेदारी, जारी हुई नई लिस्ट!

Thursday, Sep 03, 2026-04:15 PM (IST)

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश संगठन में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से डॉ. विमल चोपड़ा को भाजपा छत्तीसगढ़ के चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है।

पार्टी द्वारा जारी नियुक्ति आदेश के मुताबिक डॉ. चोपड़ा को यह जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से सौंपी गई है। इस नियुक्ति के साथ ही अब प्रदेश में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े पार्टी कार्यकर्ताओं और चिकित्सकों के बीच संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।

PunjabKesari

माना जा रहा है कि नई जिम्मेदारी के तहत चिकित्सा प्रकोष्ठ को और मजबूत करने तथा स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर रहेगा। भाजपा की इस नियुक्ति को प्रदेश संगठन में चिकित्सा क्षेत्र को लेकर एक अहम कदम माना जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News