Punjab Kesari MP ads

हेमंत खंडेलवाल की सहमति से BJP की लिस्ट जारी, दिवाली से पहले इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी!

Monday, Oct 19, 2026-04:33 PM (IST)

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, ग्वालियर महानगर की जिला कार्यकारिणी एवं कार्यसमिति की घोषणा की गई है। इस घोषणा के साथ ही संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को गति देने की दिशा में नई टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

PunjabKesari

जारी पत्र के अनुसार, यह घोषणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम, संभाग प्रभारी डॉ. निशांत खरे, जिला प्रभारी गोपी कृष्ण नेमा तथा जिला अध्यक्ष जय प्रकाश राजौरिया की सहमति से की गई है।

PunjabKesariजिला कार्यकारिणी एवं कार्यसमिति के गठन से संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा अनुसूचित जनजाति समाज के बीच पार्टी की पहुंच मजबूत करने पर जोर रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News