Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए नेता से अचानक मिलने पहुंचे खंडेलवाल, क्या मिलने वाली है बड़ी जिम्मेदारी? अटकलें तेज

Sunday, Oct 18, 2026-06:22 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी) : मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का इंदौर प्रवास के दौरान भाजपा नेता अक्षय कांति बम के निवास पर पहुंचना, उनके परिवार से मुलाकात करना और साथ भोजन करना शहर के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

खास बात यह है कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद इंदौर दौरे पर किसी नेता के निवास पर जाकर भोजन करने का यह पहला चर्चित प्रसंग बताया जा रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही कई जनप्रतिनिधि और विधायक भी अक्षय कांति बम के निवास पर पहुंच गए, जिससे इस मुलाकात को लेकर सियासी चर्चाएं और तेज़ हो गईं।

गौरतलब है कि अक्षय कांति बम ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान इंदौर से कांग्रेस का टिकट छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। उनके इस फैसले ने प्रदेश ही नहीं, राष्ट्रीय राजनीति में भी सुर्खियां बटोरी थीं।

ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष का उनके निवास पर पहुंचना और साथ भोजन करना महज़ शिष्टाचार मुलाकात है या इसके पीछे भविष्य की राजनीति से जुड़े कोई सियासी संकेत हैं? फिलहाल, इस मुलाकात ने इंदौर के राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों को जन्म दे दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News