MP कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं विधायक का बढ़ा कद! पार्टी से अचानक मिली बड़ी जिम्मेदारी, सूची जारी
Saturday, Oct 24, 2026-02:10 PM (IST)
भोपालः मध्यप्रदेश कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं विधायक को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जी हां यहां एमपी की कसरावद विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सचिन यादव की अहम नियुक्ति की गई। उन्हें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वार रूम का चेयरपर्सन बनाया गया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव मार्च 2027 में संभावित है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी अभी से रणनीतिक तैयारियों में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, सचिन यादव मध्य प्रदेशकांग्रेस के प्रमुख युवा नेताओं में शामिल हैं। वह खरगोन जिले की कसरावद विधानसभा सीट से 2013, 2018 और 2023 में लगातार तीन बार विधायक चुने गए। वह कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।


