Punjab Kesari MP ads

MP कांग्रेस विधायक अचानक हादसे का शिकार! कार के उड़े परखच्चे, मची अफरा-तफरी

Friday, Oct 23, 2026-11:06 AM (IST)

MP desk: मध्यप्रदेश में से इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां सुसनेर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक भेरू सिंह परिहार (बापू) सड़क हादसे का शिकार हुए है। दरअसल, विधायक की कार और एक स्कूटर के बीच जोरदार टक्कर हुई है। जिसके बाद कार एक पेड़ से जा टकराई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, यह घटना राजस्थान के झालावाड़ जिले के गंगधार थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुंडला रोड पर हुई है। जहां कांग्रेस विधायक भेरू सिंह परिहार (बापू) की कार और स्कूटर के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई है। घटना इतनी भयानक थी कि विधायक समेत दो लोग गंभीर घायल हो गए हैं। बताया गया कि वह अपनी कार से चौमहला से कुंडला की ओर जा रहे थे। इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

घटना की जानकारी पर स्थानीय लोगों और राहगीरों ने गंभीर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर घायल विधायक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि अन्य युवक का इलाज वहां किया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News