Punjab Kesari MP ads

MP में बड़ा हादसा! लोको रेलगाड़ी से अचानक टकराई पिकअप, 7 लोग थे सवार; चालक का सिर कटकर अलग, मच गई चीख-पुकार

Friday, Oct 23, 2026-01:31 PM (IST)

एमपी डेस्कः मध्यप्रदेश के शहडोल संभाग के अनूपपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। जहां लोको रेलगाड़ी से एक तेज रफ्तार पिकअप टकराई। हादसे में चालक की दर्दनाक मौत हुई है। जबकि 6 अन्य लोग घायल हो गए। घटना संजयनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई है। मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, यह घटना जिले के चचाई थानान्तर्गत संजय नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ है। जहां देर रात लोको ट्रेन और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के दौरान पिकअप वाहन में सात लोग सवार थे। घटना इतनी भयानक थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़े है। हादसे में चालक का सिर कटकर धड़ से अलग हुआ है। मौके पर तड़प-तड़प कर उसकी मौत हो गई। जबकि अन्य 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। माना जा रहा है कि रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक नहीं होने की वजह से यह हादसा हुआ है।

हादसे में मृतक की पहचान (पिकअप चालक) रवि पिता स्व लाल बर्मन निवासी चकेठी के रूप में हुई है। जबकि अर्जुन कोल, विकास सिंह, शिवम बैगा, कन्हैया बर्मन,करन कोल और राजेश सिंह घायल हुए है। सभी चकेठी के रहने वाले है। पिकअप वाहन से संजयनगर में डीजे का सामान छोड़कर गांव वापिस लौट रहे थे। तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News