Punjab Kesari MP ads

MP के श्रद्धालुओं से भरी कार में लगी भीषण आग, 4 दोस्तों की एक साथ थमी सांसे; मचा हाहाकार

Monday, Oct 26, 2026-11:37 AM (IST)

MP desk: मध्यप्रदेश राज्य में से बड़ा भयानक हादसा की खबर सामने आ रही है। जहां श्रद्धालुओं से भरी कार में भीषण आग लगी है। घटना में चार दोस्तों की जिंदा जलने से मौत हुई है। जबकि एक अन्य जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। बताया गया कि सभी सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे। इस घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मचा है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना बदनावर तहसील अंतर्गत लेबड़-नयागांव फोरलेन पर हुआ है। जहां सादलपुर और खेरोद के बीच एक ढाबे के पास श्रद्धालुओं से भरी कार पुलिया के डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी पुलिया से नीचे जा गिरी। जिसके तुरंत बाद कार में भीषण आग लग गई। हादसे के दौरान कार में पांच युवक सवार थे। जिनमें से चार युवकों की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियों को भी बुलाया गया। टीमों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। चार युवकों की जिंदा जलने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। मृतकों की पहचान अंकुश (20) पिता विक्रम चौधरी, चेतन चौधरी (20) पिता जीवन चौधरी, आदित्य (19) पिता संतोष तिवारी और अभिषेक सोलंकी पिता लक्ष्मण सोलंकी के रूप में हुई है। जबकि तुषार (20) पिता मुकेश मंडलोई घायल हो गए। सभी कार सवार युवक सागौर (धार) के रहने वाले थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News