MP भाजपा में मचा सियासी घमासान! कैबिनेट मंत्री की बैठक से नदारद रहे 5 विधायक, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
Friday, Oct 16, 2026-01:14 PM (IST)
इंदौरः मध्यप्रदेश भाजपा की राजनीति में सियासी घमासान मचा हुआ है। ताजा मामला इंदौर में से सामने आया है। जहां कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जल संकट पर महामंथन के लिए अहम बैठक बुलाई थी। वहीं, शहर के 5 विधायक मीटिंग से नदारद रहे। इसके चलते राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हुई है।
जानकारी के अनुसार, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शहर में जल संकट पर विशेष चर्चा के लिए 9 विधायकों की मीटिंग बुलाई थी। सूत्रों के मुताबिक, जब मंत्रीजी मीटिंग के लिए पहुंचे तो करीब 5 विधायक गायब रहे। ऐसे में 4 चेहरों के भरोसे पूरी बैठक निपट गई। वहीं, मीटिंग से अनुपस्थित रही एक विधायक मालिनी गौड़ का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने ऐसी बैठकों को टाइम ख़राब बताया है।
इधर, कैलाश विजयवर्गीय का भी बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि शायद जो विधायक बैठक में नहीं आए, उनके इलाक़ों में पानी की कोई किल्लत ही नहीं होगी। मंत्रीजी का यह तंज आते ही राजनीतिक गलियारों में ठहाके और चर्चाएं दोनों तेज़ हो गईं। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या सचमुच उन 5 विधायकों के क्षेत्रों में पानी की नदियां बह रही हैं, या फिर अफ़सरशाही के रवैये से तंग आकर विधायकों ने बायकॉट किया है?

