Punjab Kesari MP ads

MP के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अचानक लिफ्ट में फंसे, 10-15 मिनट तक अटके रहे; मची अफरा-तफरी

Tuesday, Oct 13, 2026-11:50 AM (IST)

ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में से एक चौंकाने वाला सामने आया है। जहां सोमवार शाम प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा अचानक लिफ्ट में फंस गए। करीब 10 से 15 मिनट तक अंदर अटके रहे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि वह जयेंद्रगंज में इंग्लिश कोचिंग क्लासेस की नई ब्रांच का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार, यह घटना जयेंद्रगंज में स्थित संजय कॉम्प्लेक्स के सामने वाली बिल्डिंग में हुई है। जहां सोमवार शाम को इंग्लिश कोचिंग क्लासेस की नई ब्रांच का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा थे। वहीं, कोचिंग सेंटर तीसरे फ्लोर पर स्थित बताया गया। इसके चलते नरोत्तम मिश्रा लिफ्ट में सवार हुए थे। तभी दूसरे फ्लोर पर जाते ही तकनीकी खराबी की वजह से लिफ्ट अटक गई।  

करीब 10 से 15 मिनट तक पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा लिफ्ट में अटके रहे। उनके साथ अंदर मौजूद अन्य लोग भी फंस गए। घटना की जानकारी मिलते ही बिल्डिंग के कर्मचारियों और आयोजकों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद कर्मचारियों ने किसी तरह दरवाजा खोलकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News