Punjab Kesari MP ads

MP में भाजपा नेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पूरे इलाके में फैली सनसनी

Tuesday, Oct 06, 2026-12:54 PM (IST)

MP desk: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां भाजपा नेता कपिल जायसवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा नेता ने कथित तौर पर आत्महत्या की है। उनका शव दुकान में फंदे से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस  ने मौके पर सुसाइड नोट भी बरामद किया है। बताया गया कि मानसिक परेशानी की वजह से भाजपा नेता ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के मावता का है। जहां मंगलवार सुबह को भाजपा नेता कपिल जायसवाल (44) ने कथित तौर पर फंदे पर लटककर जान दी है। बताया गया कि कपिल किराना कारोबारी भी थे। उन्होंने यहां इलाके में एक दुकान किराए पर ली थी। उनका शव इसी दुकान के अंदर लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा गया। साथ ही पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है- “मैं मानसिक रूप से परेशान हूं। अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं। घर वालों को परेशान नहीं किया जाए।”   

कपिल जायसवाल भाजपा के सुखेड़ा मंडल के उपाध्यक्ष भी थे। मृतक अपने पीछे परिवार में माता-पिता, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को रोते-बिलखते छोड़ गए हैं। प्रारंभिक जांच में भाजपा नेता के मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आई है। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News