Punjab Kesari MP ads

MP के इस भाजपा नेता का बढ़ा कद! राष्ट्रीय टीम में मिली एक और अहम जिम्मेदारी

Wednesday, Sep 23, 2026-04:52 PM (IST)

भोपाल : मध्य प्रदेश BJP नेता और नई राष्ट्रीय मीडिया टीम में राष्ट्रीय मीडिया को-कन्वेनर की जिम्मेदारी संभाल रहे आशीष ऊषा अग्रवाल को पार्टी ने एक और अहम जिम्मेदारी सौंपी है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी में आज अहम नियुक्तियां हुई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने संवहन और मीडिया विभाग में अहम नियुक्तियां की है। जारी सूची के मुताबिक, संवहन विभाग के समन्वयक पद की जिम्मेदारी अनिल बलूनी एवं मीडिया विभाग के संयोजक पद की जिम्मेदारी आशीष उषा अग्रवाल को सौंपी है। साथ में कहा गया है कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

PunjabKesari

आशीष ऊषा अग्रवाल मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी रह चुके हैं। इसके बाद उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह मिली। उन्होंने अपना राजनीतिक सफर ग्वालियर से शुरु किया था। 2010 से वह ग्वालियर में पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। पार्टी की मीडिया व्यवस्था में भी उनकी जिम्मेदारियां लगातार बढ़ती गईं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News