MP BJP ने इस नेता को दी अचानक बड़ी जिम्मेदारी, हेमंत खंडेलवाल ने जारी की नियुक्ति की लिस्ट
Monday, Sep 21, 2026-10:49 PM (IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा में संगठनात्मक स्तर पर नियुक्तियों का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने प्रकोष्ठ संगठन से जुड़ी एक नई नियुक्ति की है।
प्रदेश कार्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अजय शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल प्रदेश सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।

पार्टी संगठन में लगातार नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने के बीच अजय शर्मा की यह नियुक्ति भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भाजपा द्वारा प्रकोष्ठों के संगठनात्मक कामकाज को मजबूत करने के लिए जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं।

